राजगढ़ – मोहनखेड़ा में कल सजेगा बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार, आयोजन को लेकर तैयारियां हुई पूरी, सुरक्षा की रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

राजगढ। श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर भक्ति और सत्संग का अनूठा संगम सोमवार को दिखाई देगा। इस संगम में हजारों श्रद्धालु साक्षी बनेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर पहली बार बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा व प्रवचन 108 धर्मशाला के समीप बनाए गए विशाल पांडाल में होंगे। यही पर श्रद्धालुओं के बीच मे बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार सजेगा।

आयोजन को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। आने वाले श्रद्धालुओ की सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। कथा स्थल पर 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरो से निगरानी होगी। यह आयोजन मुंबई निवासी घमंडीराम व अंकीबाई गोवाणी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा हैं।

कथा स्थल पर ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सुसज्जित मंच बनाया गया हैं। इस मंच पर पंडित शास्त्री का 2 फिट ऊंचा सिहांशन भी लगाया गया हैं। साथ ही मंच के दोनों तरफ एलईडी लगाई गई हैं। जिससे श्रद्धालु को बागेश्वर सरकार का चेहरा देख सकेंगे। वही कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉग बनाए गए है, जिन्हें बैरिकेडिंग की गई हैं।

हेलीपैड पर की गई चाक चौबंद व्यवस्था –
बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री इंदौर से श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर हेलीकॉप्टर से आएंगे। इसके लिए मोहनखेड़ा के स्थानीय हेलिपैड पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड पर बेरिकेड्स लगाए गए है। आयोजन को लेकर मोहनखेड़ा में आधा दर्जन फायर ब्रिगेड व एक दर्जन से अधिक चलित शौचालय की व्यवस्था की गई हैं।

पुलिसबल को सौपी गई जिम्मेदारी –
मोहनखेड़ा में हो रहे इस भव्य आयोजन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार दोपहर बाद पुलिस बल के आने का क्रम शुरू हुआ। इस दौरान बहार से आए बल को वरिष्ठ अधिकारियों ने जिम्मेदारी सौपी। इस दौरान एएसपी पारुल बेलापुरकर, एसडीएम सलोनी अग्रवाल, एसडीओपी विश्वदीप सिह परिहार सहित अनेक थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!