राजगढ़ – 2 फरवरी को मोहनखेड़ा तीर्थ में दिखेगा आस्था का अनूठा संगम, बागेश्वर सरकार के मुखारविंद से होगी कथा

हेलीपैड से लेकर कथा स्थल तक तैनात रहेंगे पुलिस जवान, SP व ADM ने देखी व्यवस्था

राजगढ़। आधात्मिक जैन नगरी श्री मोहनखेडा तीर्थ पर भक्ति और आस्था का अनूठा संगम 2 फरवरी को देखने को मिलेगा। यहां बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से एक दिवसीय कथा व प्रवचन होंगे। बागेश्वर धाम को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों के आने का अनुमान हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्‍था का पूरा जिम्माा जिला प्रशासन ने संभाल लिया है।

शनिवार सुबह से ही आसपास के थानों सहित अतिरिक्‍त पुलिसबल राजगढ पहुंचना शुरु हो चुका है। आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेंगा। शाम के समय अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या होगी। आयोजन मुंबई निवासी घमंडीराम व अंकीबाई की पुण्य स्मृति में रमेश गोवाणी के द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं। उक्त आयोजन को लेकर तैयारियां दौर में चल रही हैं।

एसपी व एडीएम पहुंचे –
बागेश्वर सरकार के आगमन को लेकर शनिवार को एसपी मयंक अवस्थी व अपर कलेक्टर संजीव केशव पांडेय ने कथा स्थल का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर पांडेय ने कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालु के बैठने की व्यवस्था को देखा। साथ ही भोजन व्यवस्था की भी जानकारी ली। वही एसपी अवस्थी ने हेलिपैड से लेकर पार्किंग व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पुलिस अधिकारियों से सूक्ष्मता से जानकारी ली। एसपी अवस्थी ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया। यहां पार्किंग व्यवस्था को 4 भागो में बांटा गया हैं। झाबुआ, राणापुर, पेटलावद, इंदौर व बदनावर की और से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं।

आयोजन में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिसबल तैनात किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि 1500 से अधिक पुलिसबल सुरक्षा व्यवस्था को सँभालेंगे। हेलिपैड से लेकर आयोजन स्थल तथा पार्किंग व भोजनशाला में भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसबल को तैनात किया जाएगा। साथ ही निजी सुरक्षा कंपनी के भी वालंटियर सेवा प्रदान करेंगे। इस दौरान एएसपी पारुल बेलापुरकर, एसडीएम सलोनी अग्रवाल, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, तहसीलदार मुकेश बामनिया, राजगढ़ टीआई समीर पाटीदार, कोतवाली टीआई दिपकसिह चौहान, पीथमपुर टीआई ओपी अहीर, पीडब्ल्यूडी एसडीओ एलएन राठौर, पीएचई एसडीओ एनएस भुरिया, नगर परिषद राजगढ़ सीएमओ ज्योति सुनारिया, सरदारपुर सीएमओ यशवंत शुक्ला, यातायात प्रभारी नितेश, मोहनखेड़ा तीर्थ के मैनेजिंग सुजानमल जैन, लाभार्थी परिवार के रमेश गोवाणी सहित अन्य मौजूद रहे।

2400 स्क्वेयर फीट का पांडाल हो रहा तैयार-
श्री मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित 108 धर्मशाला के समीप बागेश्वर सरकार की आयोजित कथा व प्रवचन को लेकर हजारों स्क्वेयर फिट में विशाल पांडाल बनाया जा रहा हैं। जहां श्रद्धालु बैठक कथा का श्रवण करेंगे। इसी स्थान पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन को लेकर 2400 स्क्वेयर फीट का पांडाल तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से करीब 8 विशाल एलईडी लगाई जा रही हैं तथा सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे में लगाई जा रहे हैं। वही सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर परिषद राजगढ़ संभाले हुए हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

Read More »
error: Content is protected !!