धुलेट में नवरात्रि महोत्सव की धूम, पांचवें दिन रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देर रात तक हो रहे विभिन्न धार्मिक आयोजन

विनोद सिर्वी @ धुलेट। मां कालीका उत्सव समिति धुलेट द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार को बालिकाओं एवं स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मां कांलका माता मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य आयोजन में नवरात्रि महोत्सव के साथ-साथ गणगौर पर्व का कार्यक्रम भी बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो रहा है।

प्रतिदिन महा आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है, वहीं देर रात तक गरबा एवं सामाजिक नृत्य की प्रस्तुतियां जारी रहती हैं। माता जी का प्रतिदिन आकर्षक श्रृंगार के साथ ही छप्पन भोग विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूधिया रोशनी से सजा पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है। युवतियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में गरबा खेला जा रहा है।

सोमवार को विशेष रूप से 51 महिलाओं द्वारा मां गणगौर एवं ईश्वर जी की सामूहिक खप्पर आरती की गई, जो श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा है, वहीं समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी सराहनीय रही हैं। आयोजन समिति ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव के आगामी दिनों में भी इसी तरह भक्ति और उल्लास का वातावरण रहेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!