सरदारपुर – टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वालो पर कार्रवाई की मांग हुई तेज, दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन, विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि हुए शामिल

सरदारपुर। ग्राम जोलाना में आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर खंडित किये जाने के विरोध मे अम्बेडकर चौराहा सरदारपुर पर आदिवासी समाज संगठन व कांग्रेस का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी शांतिपूर्ण रूप से जारी रहा।

क्षेत्र के सामाजिक संगठनों युवाओं और सर्वसमाज के प्रतिनिधीयो ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई और मुर्ति पुनःस्थापना नही होती तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से सैकडो की संख्या मे लोग धरना स्थल पर जुटे। इस अवसर पर संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान ने किया। कई वक्ताओ ने कहा कि टंट्या मामा समाज और पुरे देश के गौरव है उनकी प्रतिमा का अपमान किसी भी तरह सहन नही किया जाएगा।

इस दौरान क्षेत्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष रतनलाल पडियार, भीमालाल चौंधरी, पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद बबलु सोनेर, शंकरदास बैरागी, दुलीचंद्र पाटीदार, राजेन्द्र लौहार, बलराम यादव, सरपंच मयाराम मेडा, लक्ष्मण खराडी, शंभुलाल भाभर, रामेश्वर बारिया, पीरूलाल मकवाना, जोगु डामोर, केकडिया डामोर, वागु वसुनिया, शांतिलाल कटारा, सरदार डामर, अर्जुन मुनिया, रमेश भाटी, शांतिलाल लछेटा, अशोक झण्डेवाला, गजराज भुरिया, रडु भुरिया बादरसिंह, राजाराम वसुनिया, सहित अनेक सर्वसमाजजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!