सरदारपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सरदारपुर एवं राजगढ़ में महान जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधायक ग्रेवाल ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, जल-जंगल-जमीन और अधिकारों की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। टंट्या मामा जैसे महान क्रांतिकारियों का संघर्ष आज भी समाज को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।

राजोद व रिंगनोद की रैली में हुए शामिल –
इसके पश्चात विधायक ग्रेवाल राजोद एवं रिंगनोद में आयोजित आदिवासी दिवस की सामाजिक रैलियों में शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों के साथ कदम से कदम मिलाकर रैली में सहभागिता की तथा आदिवासी संस्कृति की पहचान पारंपरिक नृत्य में समाजजनों के साथ शामिल होकर उत्साह और खुशी साझा की। इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने कहा कि आदिवासी दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और अधिकारों को याद करने तथा आने वाली पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का अवसर है। आदिवासी समाज की एकता और उसकी समृद्ध संस्कृति पूरे देश की अमूल्य धरोहर है।
आयोजित कार्यक्रमो मे सरदारपुर नगर परिषद अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, राजगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, जयस जिलाध्यक्ष सुनील डावर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, जिला कांग्रेस महासचिव विरसन भगत, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार, राजेन्द्र ग्रेवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, भीमालाल चौधरी, मोहन डावर भोपावर, पार्षद गण संजय जायसवाल, परवेज लोदी, भारत सिंगार, बलराम मकवाना, बालुसिंह बारिया, गजराज भूरिया, जीवन ग्रेवाल, रणछोड मेडा, भारतसिंह खराडी, मांगीलाल डामर, सरदार डामर, जुवानसिंह जामनिया, बगदीराम सिंगार, आकर्ष शर्मा, राजकुमार सिंगार सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित शामिल हुए।


















