राजगढ़ के माताजी मंदिर पहुंचे UP के गौतमबुद्ध नगर SP : परिवार सहित किए मंदिर दर्शन, मंशा महादेव का किया रुद्राभिषेक

राजगढ़। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम नयन सिंह सोमवार को सपरिवार नगर के प्राचीन पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रवास के दौरान उन्होंने परिवार सहित भगवान मंशा महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

रुद्राभिषेक का अनुष्ठान आचार्य हेमंत भारद्वाज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पूजन के उपरांत एसपी सिंह ने मंदिर परिसर में बाल ब्रह्मचारी नारदास जी महाराज और ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम भारद्वाज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान एसपी राम नयन सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्री माताजी मंदिर का वातावरण अद्भुत और अलौकिक है। यहां आकर मन को असीम आध्यात्मिक शांति का आभास हुआ है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!