राजगढ़ की श्री राजेंद्र सूरी साख सहकारी संस्था के बकायदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी : कुर्की की कार्रवाई के लिए डिप्टी कलेक्टर ने तहसीलदार को लिखा पत्र

राजगढ़। श्री राजेंद्र सूरी साख सहकारी संस्था के बकायदारों द्वारा ऋण राशि जमा नहीं किए जाने के कारण परेशान हो रहे जनधारकों (खाताधारकों/निवेशकों) को उनका भुगतान दिलाने की दिशा में प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भाजपा नेता मुकेश कावड़िया की मांग पर डिप्टी कलेक्टर ने सरदारपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर बकायदारों पर कुर्की की कार्रवाई करने और इसकी वस्तुस्थिति का प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता मुकेश कावड़िया ने बताया कि उन्होंने गत 29 सितंबर को भोपाल में सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव दीपक सिंह से विशेष मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने एक मांग-पत्र सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि संस्था के बकायदारों द्वारा समय पर राशि जमा न किए जाने के कारण आम जनधारकों को उनका भुगतान प्राप्त करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुकेश कावड़िया के इस आवेदन को सहकारिता विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया और मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कदम उठाते हुए डिप्टी कलेक्टर ने सरदारपुर तहसीलदार को आधिकारिक पत्र जारी किया है। इस पत्र में संस्था के बकायदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित करने और वर्तमान वस्तुस्थिति की रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा नेता मुकेश कावड़िया ने बताया कि इस मामले में संस्था द्वारा विगत तीन से चार महीने में धार उपायुक्त सहकारिता विभाग, धार कलेक्टर, अपर कलेक्टर से निरंतर संपर्क कर 30 बकाया दरों की शीघ्र कुर्की करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए जा चुके हैं। साथ ही 50 से अधिक बकायेदारों की शीघ्र कुर्की हेतु प्रकरण तैयार किए हैं। जिन्हें शीघ्र ही धार कलेक्टर को प्रस्तुत कर उनके खिलाफ भी शीघ्र कुर्की करवाई की जाएगी। राजगढ़ सहित रिंगनोद, सरदारपुर, दसई, कुक्षी, बाग, नागदा, बिडवाल सहित कई बकायदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!