सरदारपुर। 29वी माही पंचक्रोशी पदयात्रा का सोमवार को 100 ग्रामो एवं 130 किलोमीटर का भ्रमण कर माही तट सरदारपुर पर महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ समापन हुआ। सोमवार को पदयात्रा चतुर्थ विश्राम स्थल गौशाला लाबरिया से सुबह प्रारंभ हुई जो कुण्डाल, बोरखाली, जौलाना, रूपाखेडा, बोदली फाटा होते हुए बोला स्थित माही माता मंदिर पर पहुची। जहा पर धर्म ध्वजा उठाकर चल रहे विधायक पुत्र शिवांग ग्रेवाल एवं अखण्ड ज्योत उठाकर चल रहे कैलाश अमलियार सहित पदयात्रियो का स्वागत किया गया, बोला मे ही सर्व समाज बोला द्वारा पदयात्रियो को भोजन करवाया गया।
इसके पश्चात यात्रा पसावदा, बदनावर चौपाटी, सरदारपुरा होते हुए माही तट पहुची जहा पंडित हरिश शर्मा द्वारा महंत मंगलदास महाराज, ध्वज के लाभार्थी शिवांग ग्रेवाल, अखण्ड ज्यौत के लाभार्थी कैलाश अमलियार, समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोई से माही माता का अभिषेक एवं पूजन अर्चन करवाया गया जिसके पश्चात महाआरती कर महाप्रसादी वितरित की गई।
इस वर्ष पदयात्रा मे हजारो की संख्या माता भक्त शामिल हुए, पदयात्रा के अंतिम दिन लाबरिया से लेकर सरदारपुर तक यात्रा समापन के दौरान विभीन्न ग्रामो एवं सरदारपुर नगर मे भव्य स्वागत हुआ एवं पदयात्रियो को स्वल्पाहार भी करवाया गया। यात्रा के समापन पर माता भक्तो ने माही नदी मे आस्था की डुबकी लगाई एवं माही माता का पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान समिति सदस्य राजेन्द्र गर्ग, मधुसुदन गर्ग, कनकमल जैन, सत्यनारायण वैष्णव, ब्रजेश ग्रेवाल, ओंकारलाल जाट, महेश भाबर, रामेश्वर मारू, कृष्णा बारोड, ओम बाबा, अजय पाटीदार, जुझार डांगी आदि उपस्थित रहे।



















