बागली। नवांकुर संस्था नवयुग शिक्षण एवं सामाजिक सेवा संस्था पोलाय द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बिलावली में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवकों का संस्था के माध्यम से सम्मान किया गया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। सभी सम्मान एवं पुरस्कार नवांकुर समिति के प्रभारी गणेश यादव द्वारा प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा ग्राम विकास की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर ग्रामवासी, समाजसेवी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



















