राजगढ़ – भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की अहम बैठक हुई संपन्न, जल्द शुरू होगा किसान मजदूर जागरूकता अभियान

राजगढ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की आवश्यक बैठक राजगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारणी विस्तार और आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश राठौड़ ने बताया कि जिला अध्यक्ष राकेश सोलंकी और यूनियन के सभी पदाधिकारियों की उपस्तिथि में सर्व सहमति से आगामी दिनों में भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान मजदूर जागरूकता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।

जिसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ और किसान हित के मुद्दो के लिए जिले की लगभग सभी तहसील में आठ-आठ दिन के अंतराल में प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किए जाने के साथ ही सभी तहसीलो में प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपे जाएंगे।

मीडिया प्रभारी राठौड़ ने यह भी बताया गया शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान हित के जो भी मुद्दे होंगे वो धरना स्थल पर ही बताए जाएंगे। किसान मजदूर जागरूकता अभियान की शुरुआत सरदारपुर तहसील के राजगढ़ बस स्टेंड पर धरने से शुरू होगी और समापन जिला मुख्यालय धार में धरने पर होगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!