राजगढ़ – पुलिस ने माछलिया घाट में हुई चोरी के मामले में वर्ष 2022 से फरार 5 हजार के आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजगढ़। पुलिस ने वर्ष 2022 में माछलिया घाट में हुई चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि धार एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर तथा सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में चोरी के मामले में फरार आरोपी दिनेश पिता रमेश अजनार निवासी ग्राम भैंसाकराई थाना काली देवी तथा कम्मो उर्फ कमल पिता लालू अजनार निवासी ग्राम भैंसाकराई थाना काली देवी को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियो पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का का इनाम घोषित किया था।

आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रेमपाल सिंह, विपिन कटरा, आरक्षक दिलीप डुडवे, अमित बामनिया, सुनील मौर्य, राकेश बघेल, गोपाल राजावत तथा श्यामू राजावत की भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!