राजगढ़ – नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल को स्थानांतरण आदेश पर मिला स्टे

राजगढ़। नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल के स्थानांतरण मामले में उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन दिया गया हैं।
गौरतलब है कि 13 जून को सीएमओ गरवाल का बुरहानपुर स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद 14 जून को नवागत सीएमओ ज्योति सुनारिया ने स्थानीय सीएमओ का पदभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन सीएमओ गरवाल द्वारा स्थानांतरण मामले को लेकर उच्च न्यायालय में अर्जी लगाकर स्टे की मांग की गई थी। जिस पर न्यायालय ने 18 जून को स्टे दिया हैं। इस संबंध में आरती गरवाल ने बताया कि स्थानांतरण आदेश के विरूद्ध उनके द्वारा न्यायालय में अर्जी लगाई थी। इस पर न्यायालय स्थगन देते हुए सात दिनों में राज्य शासन के समक्ष पक्ष रखने की बात कही हैं। इसी आधार पर शासन द्वारा आगामी दो सप्ताह में न्यायालय में पक्ष रखा जाएगा।

इधर, नवागत सीएमओ ज्योति सुनारिया ने बताया कि उन्होंने शासन के आदेशानुसार विधिवत पदभार ग्रहण किया हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!