राजगढ़ – शासकीय महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस कार्यशाला हुई संपन्न, जनजातीय जननायको की प्रदर्शनी का उद्घाटन, विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां

राजगढ़। श्री राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर-राजगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो.एल.एस.अलावा एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोई के मार्गदर्शन में संयोजक डॉ. ममता दास द्वारा आयोजित किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती का पूजन कर जनजातीय जननायको की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य वक्ता तिलकराज दांगी प्रान्त संगठन मंत्री, एसडीएम आशा परमार, जनजातीय कार्य जिला धार रामप्रकाश मचार, सांसद प्रतिनिधि नवीन बानिया, विधायक प्रतिनिधि मोहित जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदारपुर ऊंकारजी जाट, मंडल अध्यक्ष राजगढ़ गिरधारी चौधरी प्राचार्य प्रो.एल.एस.अलावा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता द्वारा जनजातीय जननायकों के जीवन एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता आन्दोलन में किये गये कार्यो को बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिये कहा गया। वही नवीन बानिया एवं धर्मेन्द्र मण्डलोई तथा मोहित जाट द्वारा भी उद्बोधन दिया गया। विद्यार्थियों के चार ग्रुप द्वारा आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में प्रस्तावना संयोजक डॉ.ममता दास द्वारा दी गई तथा अतिथि परिचय बसंती मुझाल्दा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.एस.मुजाल्दा ने किया। कार्यक्रम के अंत में जनजातीय नायको पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कि गई जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सहभागीता कि गई।

क्रार्यक्रम में डॉ.निधि बाजपेई, स्नेहलता मण्डलोई, डॉ. राधा अलन्से, डॉ. मोहितसिंह चौहान, जितेन्द्र भगारे, लालिमा विजयवर्गीय, दिपेश डांगी, कमलेश चौहान, अजय राठौर का सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ प्रो. सरिता जैन, प्रो. सुरेन्द्र रावत, विजयाराजे दरबार, महेश उपाध्याय, महेन्द्र अलावा, बिन्दु गोखले, मीना अलावा, खुशी गेहलोत, योगेश सांकला महाविद्यालय के विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

Read More »
error: Content is protected !!