राजगढ़ – युवती की मौत का जिम्मेदार निकला मंगेतर, चरित्र शंका को लेकर की थी मारपीट, मंगेतर पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

राजगढ़। नाबालिग युवती की आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच में मौत का जिम्मेदार मंगेतर शिवा पिता कालु डोडियार निवासी अमझेरा ही निकला। नाबालिग युवती के चरित्र पर आरोपी शिवा शंका करता था, घटना वाले दिन पीडिता के घर पहुंचकर आरोपी ने मारपीट की थी। इसी बात से आहत होकर युवती ने सुसाइड किया था। पुलिस ने मामले में आरोपी शिवा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी हैं, साथ ही आरोपी के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी। किंतु खबर लिखे जाने तक आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ है।

यह था मामला –
दरअसल राजगढ़ में 17 वर्षीय युवती ने 28 जनवरी को दोपहर के समय सुसाइड कर लिया था। युवती घर में ही फंदे पर लटकी हुई मिली थी, सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरु की। पुलिस ने परिजनों थाने पर बुलाया व पूरा घटनाक्रम समझा।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग की सगाई शिवा पिता कालु डोडियार जाति निवासी बलेडी थाना अमझेरा से दो साल पूर्व सगाई की थी। मंगेतर शिवा राजगढ़ में कमरा किराये से लेकर रहता था तथा शिवा का सगाई होने के कारण घर पर आना जाना था। आरोपी शिवा मृतिका के चरित्र पर शंका करता था दिनांक 28 जनवरी को शिवा मृतिका के घर पर दिन के करीबन तीन से चार बजे के बीच आया और मृतिका के साथ मारपीट की तब परिवार ने लोगों ने युवती को छुडाया। इससे परेशान होकर मृतिका रोने लगी शिवा वहा से चला गया मृतिका अपने घर के अन्दर चली गई थी।

पुलिस की जांच के अनुसार घटना वाले दिन नाबालिग ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया थ। परिजनों के दरवाजे खटखटाने पर भी युवती ने गेट नहीं खोला तो परिवार के लोगों ने एक बालक को खिडकी से कमरे में कूदा तब मालुम हुआ कि लडकी ने सुसाईड कर लिया है। परिजनों के अनुसार आरोपी चरित्र पर शंका करता था उसी बात को लेकर शिवा ने मारपीट की थी। पुलिस ने अपराध धारा 107 बीएनएस की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि लडकी की मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल कर निरीक्षण किया व परिजनों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। आरोपी चरित्र को लेकर शंका करता था, इसी बात से आहत होकर युवती ने सुसाइड किया था, मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!