रिंगनोद – हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य रूप से मनाया जाएगा गणेश उत्सव, भारत माता की आरती के साथ ही ग्राम गौरव का होगा सम्मान, मातृशक्ति सम्मेलन का भी होगा आयोजन

रिंगनोद। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम रिंगनोद में हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य रूप से गणेश उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा बनाने हेतु रात्रि में हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। बैठक में हिन्‍दु उत्‍सव समिति के संयोजक ईश्‍वर मिस्‍त्री, सहसंयोजक गौरिशकर पाटीदार एवं गणेश उत्‍सव समिति के संयोजक डॉ. विनोद पटेल की उपस्थिति में आयोजन की रूपरेखा बनाकर विभिन्न टोलियों का निर्माण कर व्यवस्था सौपी गई।

10 दिवसीय आयोजन में समरसता की दिखेगी झलक, मातृशक्ति सम्मेलन सम्‍मेलन का होगा अयोजन
ग्राम रिंगनोद का गणेश उत्सव संपूर्ण धार जिले में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुका है। 10 दिवसीय आयोजन में समरसता की झलक दिखाई देती है। हिंदू उत्सव समिति के संयोजक ईश्वर मिस्त्री ने बताया कि 7 से 17 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। 7 सितंबर को गणेश स्थापना होगी तथा 12 सितंबर को समरसता महायज्ञ होगा। वही 14 सितंबर को ढोल ग्यारस के अवसर पर भगवान के झूलों का पूजन कर अखाड़ों का सम्मान किया जाएगा।

आयोजन के तहत 21 परिवारों सहित श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे रिंगनोद के राजा गणेश की महाआरती की जाएगी। जिसमें सभी मोहल्लों से शोभा लयात्रा के रूप में समाज के महिला व पुरूष आरती में शामिल होंगे। इसके लिए सभी मोहल्लों के प्रभारी बनाये गए है। सम्पूर्ण धार्मिक आयोजन पं. विष्णुदत्त जोशी एवं यज्ञाचार्य पं. गिरिराज व्यास के सानिध्य में संपन्न होंगे।

15 को होगी भारत माता की आरती –
रिंगनोद में गणेश उत्सव के तहत प्रतिवर्ष होने वाली ऐतिहासिक भारत माता की आरती 15 सितंबर को होगी। गणेश उत्‍सव समिति के संयोजक डॉ. विनोद पटेल ने बताया कि आयोजन के तहत भव्य भारत माता की आरती 15 सितंबर को होगी। इसी दिन रिंगनोद के ‘ग्राम गौरव’ का सम्मान के साथ राष्‍ट्रीयता एंव धार्मिकता से ओतप्रोत सांस्‍कृतिक कार्यक्रम होगें।

भारत माता की आरती के आयोजन में क्षेत्र भर से लोग शामिल होंगे। आयोजन के तहत 17 सितंबर को रिंगनोद के राजा गणेश को 56 भोग तथा 5100 लड्डूओं का भोग लगाकर महाआरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद – आचार्यश्री नित्यसेन सुरिश्वर जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, समाजजनों ने उत्साह से की अगवानी, धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा- गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता हैं

Read More »
error: Content is protected !!