रिंगनोद – ग्राम फुलझर में धोका परिवार ने स्वर्गीय सुशीला बाई धोका की स्मृति में 40 बच्चों को शिक्षण सामग्री की भेंट

रिंगनोद। ग्राम फुलझर के शासकीय प्राथमिक स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता हुकमीचंद धोका एवं अशोक धोका थे। बच्चों ने सरस्वती वंदना कर राष्ट्रीय एवं अयोध्या के राम पर सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर धोका परिवार के अशोक धोका ने अपनी पूज्य माताजी स्व. सुशीला बाई धोका की प्रथम पुण्य तिथि पर स्कूल में पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने 40 बच्चों को स्कूल कीट के तहत कॉपियां , कंपास बॉक्स, पेंसिल , पेन , टॉफी , बिस्किट , कहानी की पुस्तके के साथ टी शर्ट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक गणपत मोलवा, बबला परिहार , श्याम माहेश्वरी , विनोद जैन , चेल्सी धोका , तुषार धोका थे। प्रधान पाठक गणपत मोलवा ने अपने संबोधन में बताया कि अनुशासन एवं प्राथमिक शिक्षा ही आगे बढ़ने का एक मात्र रास्ता है। वहीं श्याम माहेश्वरी ने बच्चो को अच्छा पढ़ लिखकर अपने छोटे से कस्बे फुलझर का नाम रोशन करने को कहा।

प्रधान पाठक गणपत मोलवा ने बताया कि स्कूल का समय सुबह 10 से 4 बजे तक का है । 2 अध्यापकों का स्टॉफ है । स्कूली रास्ता बरसात के दिनों में खराब हो जाने से कभी कबार स्टाफ के लेट हो जाने पर ग्राम से लगे बच्चे स्कूल सही समय पर आकर नियत समय पर राष्ट्र गान करने में नहीं चूकते एवं कतार बंध स्कूल में बैठ जाते हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!