सरदारपुर – बोदली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

सरदारपुर। ग्राम बोदली में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। कथा का वाचन कर रहें पंडित लोकेशानंद शास्त्री के मुखारविंद से कथा का श्रवण करने प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुँच रहें।

आयोजन के तहत बुधवार को कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान नंदबाबा रूपी युवक जैसे ही नन्हे कान्हा रूपी बालक को लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे। वैसे ही समूचा आयोजन स्थल नंद घर आंनद भयो के जयकारो से गूंज उठा। महिलाओ व युवतियों ने नृत्य कर भगवान के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई। इस अवसर समस्त भक्तों को माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।

ग्राम बोदली के जाट धर्मशाला में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन 30 अगस्त को होगा। कथा श्रवण करने ग्राम बोदली सहित आसपास के कई गांवों से ग्रामीण पहुंच रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!