सरदारपुर – अमझेरा थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरी चार पहिया वाहन को किया जप्त, मुखबिर की सूचना पर की कार्यवाही

सरदारपुर। अमझेरा थाना पुलिस ने शराब से भरे चार पहिया वाहन को जप्त किया है। दरअसल एसपी मनोज कुमार सिंह एंव वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया गया। इसी के तहत आज मंगलवार को थाना अमझेरा पुलिस को मुखबीर द्वारा एक सफेद कार मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा मांगोद फाटे से अमझेरा की तरफ अवैध शराब परिवहन कर आने कि सूचना मिली। मुखबीर कि सूचना पर से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर तत्काल, थाना अमझेरा की टीम राजपुरा पहुँची जहाँ मुखबीर द्वारा बतायी गयी सफेद कार वाहन क्रमांक MP-09 CT-7752 दिखी वहाँ पर टीम द्वारा रोड को घेराबंदी किया तो वाहन चालक सुल्तानपुर रोड तरफ भागा।

जिसका पीछा करते गणियारा फाटा पर उक्त वाहन को मोडते समय मील के पत्थर से टकरा गयी व अवैध शराब भरे वाहन को आऱोपी चालक वही छोडकर भाग गया। उक्त ब्रेजा वाहन मे भरी अवैध शराब बोल्ट स्ट्रांग बीयर कि 22 पेटिया लेमाउण्ट बीयर कि 6 पेटी , मदिरा प्लेन कि 1 पेटी कुल 29 पेटी शराब कीमत 1 लाख 5 हजार 800 रुपये की तथा वाहन ब्रेजा कार जप्त कि गयी है। मामले में अमझेरा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया।

उक्त कार्यवाही सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम थाना अमझेरा के उनि जयपाल बिल्लौरे, सहायक उप निरीक्षक भुरसिंह बघेल, मुकेश अलन्से, प्रधान आरक्षक कैलाश कटारा, आरक्षक रागोपाल बैरागी, राहुल मण्डलोई द्वारा की गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!