सरदारपुर – भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन, कहा-भावांतर से किसानों को नुकसान, समर्थन मूल्य पर हो खरीदी

सरदारपुर। भारतीय किसान संघ द्वारा सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौपा। भारतीय किसान संघ द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि खरीफ फसल सोयाबीन मक्का एवं अन्य जिंसों की पीला मोजक एवं जल भराव से जो फसले खराब हुई हैं उनका जिन क्षेत्रों में सर्वे नहीं हुआ है वहा सर्वे किया जाए या रकबे के मान से मुआवजा, राहत राशि दी जाए। सोयाबीन और मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जावे।

भावांतर से किसानों को नुकसान है क्योंकि पिछले अनुभव ठीक नहीं रहे हैं इसमें किसानों के साथ छलावा होता है और व्यापारी भी लूटते हैं मॉडल रेट के नाम पर किसानों को ठगा जा सकता है। साथ ही जिन कृषि फसलों की एमएसपी तई नहीं है ऐसी फसले ओर दूध, सब्जियां, फसलों को भावांतर देकर किसानों को राहत प्रदान की जावे तथा कपास की खरीदी सीसीआई जल्द चालू करने की मांग भी की गई।

इसके साथ ही विभिन्न मांगे भी किसान संघ द्वारा रखी गई। ज्ञापन का वाचन भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष दिनेश पाटिदार ने किया। इस दौरान किसान संघ जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

Read More »

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

Read More »
error: Content is protected !!