सरदारपुर – लाड़ली बहना योजना में लक्ष्य प्राप्ति का सर्वे बिना पंजीयन बंद, विधानसभा में विधायक ग्रेवाल के प्रश्न में मिला जवाब, प्रदेश में 2 वर्षों में साइबर क्राइम के 992 प्रकरणों में 152 करोड का फ्रॉड

सरदारपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में 15‌ माह से नया पंजीयन नहीं किया जा रहा है। नवीन पंजीयन अभी प्रारंभ नहीं किया गया है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने मध्यप्रदेेश विधानसभा मे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के उत्तर में दी। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पूछा था कि 15 माह से सतत प्रकृति की इस योजना में पंजीयन क्यों बंद किया गया। जबकि सतत प्रकृत्ति की लाडली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, पोषण आहार, मध्यान भोजन, वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजनाओं में पात्रता अनुसार निरंतर लाभ दिया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री ने स्वीकार किया की लाडली बहना योजना को छोड़कर सतत प्रकृत्ति की सभी योजनाओं में पात्रता अनुसार लाभ दिया जा रहा है।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि योजना प्रारंभ करते समय राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (2020-21) का उल्लेख करते हुए लिखा था कि प्रदेश में 23ः महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स कम है, 15 से 40 वर्ष की महिलाओं में एनीमिया का स्तर 54.7ः है, श्रम में महिलाओं की भागीदारी कम है, तथा महिलाओं के आर्थिक, स्वालंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णय में उनकी सुदृढ़ भूमिका करने हेतु यह योजना प्रारंभ की गई है।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पूछा कि इस योजना में नया पंजीयन क्या इसलिए बंद किया गया कि उपर्युक्त सारे लक्ष्य प्राप्त हो गए हैं। मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि उल्लेख बिंदुओं के सापेक्ष कोई सर्वे नहीं कराया गया है।

प्रदेश में पिछले 2 वर्षों में साइबर क्राइम के 992 प्रकरणों में 152 करोड का हुआ फ्रॉड –
प्रदेश में 2023 तथा 2024 में ऑनलाइन ठगी के 965 प्रकरणो में 138 करोड़ तथा डिजिटल अरेस्ट के 27 प्रकरणों में 14 करोड कि राशि ठगी गई। अपराधियों से 18 करोड कि राशि जब्त की गई तथा 510 को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा मे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के उत्तर में दी। मुख्यमंत्री ने प्रश्न के उत्तर मे जवाब देते हुए बताया कि ऑनलाइन‌ ठगी के 2023 में भोपाल में 53, इंदौर में 184 के साथ कुल 444 प्रकरणों में 19 करोड़ की राशि की ठगी 2024 बढ़कर 94 करोड हो गयी। 2024 में भोपाल में 77, इंदौर में 141, जबलपुर में 94, उज्जैन में 44 मिलाकर प्रदेश के कुल 521 प्रकरण हुये। 2023 से 2024 में प्रकरण में 20ः की वृद्धि हुई लेकिन राशि में पांच गुना ज्यादा ठगी हुई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन दो वर्षों में साइबर क्राइम के 510 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकांश प्रकरण में पुलिस, बैंक, इनकम टेक्स, सीबीआई , कस्टम, ट्राई के अधिकारी बनकर लोगों से ठगी की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के 2023 में 3270 अभियान में 12 लाख तथा 2024 में 3788 अभियान में 14 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। उपरोक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

यह भी पढ़ें I

error: Content is protected !!