ब्रेकिंग

धार – मंडल अध्यक्ष के चयन से नाराज भाजपा सरदारपुर मंडल के 54 बूथ अध्यक्ष पहुंचे इस्तीफ़ा देने, पूर्व विधायक पर लगाए आरोप, कहा- जिन्हें वोट किया था उनके नाम कर दिए गायब

धार। भाजपा सरदारपुर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सरदारपुर मंडल के 54 बूथ अध्यक्ष मंगलवार को धार में भाजपा जिला कार्यालय पर अपना विरोध दर्ज करवाते हुए सामुहिक रूप से इस्तीफा देने पहुंचे। इस दौरान बूथ अध्यक्षों ने निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया पर जमकर नाराजगी जाहिर की।

बूथ अध्यक्षों द्वारा निर्वाचन अधिकारी, सह निर्वाचन अधिकारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम एक आवेदन भी दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के मण्डल सरदारपुर जिला धार के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन प्रक्रिया के दोरान निर्धारित मापदंडो का पालन नही किया गया है, बुध अध्यक्ष के मतदान प्रक्रिया जो कि गई थी, उसके विपरित पूर्व विधायक वेलसिंह भुरिया द्वारा संभाग कार्यालय पर गाली गलोच कर मण्डल की निर्वाचन प्रक्रिया को बाधित कर अपने मनमुताबिक मण्डल अध्यक्ष का चयन किया गया है। जबकि दो जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान मण्डल अध्यक्ष का जिला कार्यालय पर मतदान करयावा गया था। संघठन चुनाव अनुसार एवं बुथ अध्यक्षों द्वारा भी मतदान किया गया था। जिसको नजरअंदाज कर पूर्व विधायक के मनमुताबिक निर्णय किया गया है। जिससे हम सभी 54 बुथ अध्यक्ष संघठन के बुथ अध्यक्ष के पद से सामुहिक रूप से त्याग पत्र दे रहे है।

बूथ अध्यक्षों ने कहा कि जिस प्रकार हमारा मतदान करवा कर पूर्व विधायक की मनमानी अनुसार जिस प्रकार से मण्डल अध्यक्ष की घोषणा की है उसी प्रकार नवीन बुध का अध्यक्षों की भी घोषणा पूर्व विधायक से करवाएं एवं आने वाने समय में संघटन की निर्वाचन की प्रक्रिया नहीं करवाते हुए जो गाली गलोच करते है उनके की मनमुताबीक समस्त संघठन की पदों की नियुक्तियां करवाए।

बूथ अध्यक्षो द्वारा आरोप लगाते हुए कहा कि हम सभी बुथ अध्यक्षों को यह प्रतित हो रहा था कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दिनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिध्दान्तों पर चल रही है लेकिन अब निर्वाचन की प्रक्रिया को देखते हुए यह प्रतित होता है कि पूर्व विधायक वेलसिंह भुरिया द्वारा जिलाध्यक्ष एवं संगठन के निर्वाचन पदाधिकारियों को गाली गलौज कर।अपने मन मुताबिक संगठन के पदों।पर नियुक्तियां करवा रहे है, जिससे भारतीय जनता पार्टी पंडित दिनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्दांतों के विपरित चल रही है। जिससे हम सभी बूथ अध्यक्षों के निर्णय का अपमान हुआ, जिस कारण हम सभी बुथ अध्यक्ष संघठन के बुथ अध्यक्ष के पद से सामुहिक त्याग पत्र दे रहे है।

विरोध दर्ज करवाने पहुँचे बूथ अध्यक्षों ने आरोप लगाए कि मंडल अध्यक्ष के लिए जिन 3 लोगो को उनके द्वारा वोट किया था उनका नाम गायब कर चौथे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने कहा कि जो करीब 3 साल से स्क्रीय नहीं है, उसे पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के कहने पर मंडल अध्यक्ष बना दिया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

लेटेस्ट न्यूज़

Related Post

error: Content is protected !!