सरदारपुर – सब जेल में विधिक सहायता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, बंदियों को उनके अधिकारों की दी जानकरी

सरदारपुर। सब जेल सरदारपुर में जेल का निरिक्षण एवं विधिक सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को प्रदीप कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण धार, सिमोन सुलिया सा. विधिक सहायता अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया एवं समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य, भोजन रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में जानकारी ली गई, जमानती धाराओं में जमानत याचिका. शीघ्र अधिवक्ता के द्वारा लगाने हेतु निर्देशीत किया गया एवं सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई।

जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के आभाव में जेल में निरूद्ध. बंदियों एवं जुर्माने के आभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई एवं विधिक सहायता के पुर्ण कियान्वयन हेतु जिन बंदियों के निःशुल्क विधिक सहायता से अधिवक्ता नियुक्त है एवं जिनकी जमानत याचिका वर्तमान समय तक नही लगी उन बंदियों का चयन कर जमानत याचिका आवेदन न्यायालय एवं संबंधित अधिवक्ता को भेजने हेतु निर्देशीत किया गया।

बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गए। शिविर एवं निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार, नाथुलाल जाटव इंचार्ज मुख्य प्रहरी, धर्मेन्द्र आर्वे स्थापना शाखा प्रभारी एवं ड्यूटीरत स्टॉफ उपस्थित था।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

Read More »
error: Content is protected !!