सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

सरदारपुर। ग्राम पंचायत बोदली, हनुमंत्याकांग, टांडाखेडा दसई मे ग्राम सभा मे पैसा एक्ट में सौर ऊर्जा के लिए जमीन आवंटित नही करने का प्रस्ताव पारित करने के बावजूद सौर ऊर्जा के लिए गौचर भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी होने पर सोमवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा ग्राम पंचायत बोदली, हनुमंत्याकांग, टांडाखेडा दसई के जनप्रतिनिधीयो और ग्रामीणो के साथ एसडीएम कार्यालय पहुचकर जिला कलेक्टर के नाम पर एसडीएम सलोनी अग्रवाल को आवेदन सौंपा।

आवेदन में ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट मे पारित प्रस्ताव को अनदेखा नही करने एवं जमीन आवंटित नही करने की मांग रखी। आवेदन के माध्यम से बताया है कि न्यायालय तहसीलदार, तहसील सरदारपुर ग्राम बोदली में कुल 219 शासकीय भूमि सर्वे नंबर एन.ई.आर.डी. (उर्जा विभाग) भोपाल को, न्यायालय नायब तहसीलदार, वृत्त दसई टप्पा कार्यालय दसई तहसील सरदारपुर, ग्राम कोठड़ाखुर्द में कुल 6 शासकीय भूमि सर्वे नंबर एन.ई.आर.डी. (उर्जा विभाग) भोपाल को, न्यायालय नायब तहसीलदार, वृत्त दसई टप्पा कार्यालय दसई तहसील सरदारपुर जिला धार द्वारा ग्राम हनुमंत्या काग में कुल 3 शासकीय भूमि सर्वे नंबर सौर उर्जा हेतु आवंटित करने, न्यायालय नायब तहसीलदार वृत्त दसई टप्पा कार्यालय दसई तहसील सरदारपुर द्वारा टांडाखेडा दसई के सेंकडो शासकीय भूमि सर्वे नंबर नविन नवकरणीय उर्जा विभाग भोपाल को आवंटित करने के लिए सुचना पत्र जारी किये गए है लेकिन ग्राम पंचायत बोदली, हनुमंत्या काग, टांडाखेडा दसई द्वारा समय सीमा में समस्त शासकीय भूमि सौर उर्जा के लिए आवंटित नही करने हेतु पैसा एक्ट के तहत ग्राम सभा मे प्रस्ताव पारित किया जाकर सम्बंधित तहसील न्यायालय को दस्तावेज प्रस्तुत किये गये है यह गोचर भूमि आवंटित करने पर ग्रामीणो की भी आपत्ति है।

यह समस्त भूमि कार्यालय एन.ई. आर.डी. भोपाल को आवंटित करने से गरीब आदिवासी भूमिहीन हो जाएंगे, गोचर के लिए भूमि नही बचेगी क्योकि संबंधित विभागों द्वारा समस्त शासकीय भूमि आवंटित करने की कार्यवाही की गई है जो कि उचित नही है। इसलिए ग्राम सभा मे पैसा एक्ट के तहत पारित प्रस्ताव अनुसार ग्राम बोदली, हनुमंत्या काग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई स्थित शासकीय गोचर भूमि को एन.ई.आर.डी. (उर्जा विभाग) भोपाल सहित अन्य विभागों को आवंटित नही की जाए।

इस दौरान ग्राम पंचायत बोदली सरपंच भमरसिंह भूरिया, हनुमंत्याकांग सरपंच नारायण कटारा, पूर्व सरपंच पुष्कर ग्रेवाल, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, अमृत चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!