ऑपरेशन प्रहार के तहत दसई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4 लाख रुपये के 75 गांजे के पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

दसई। धार जिले में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दसई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत से करीब 4 लाख रुपये कीमत के गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं।

दसई चौकी प्रभारी दिनेश सिंह यादव ने बताया कि उन्हें 30 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम निहालपुरा (हनुमंत्या पदमपुरा) निवासी राजाराम उर्फ राजू ने अपने खेत में मिर्ची, तुवर और गन्ना घास की फसल के आड़ में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे हैं।

धार एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में, एएसपी पारूल बेलापुरकर, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार व अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी राजाराम उर्फ राधू पिता चम्पालाल निनामा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम निहालपुरा के खेत की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान खेत से कुल 75 नग छोटे-बड़े हरे गांजे के पौधे बरामद किए गए। जब्त किए गए इन पौधों का कुल वजन 19.1 किलोग्राम और अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उक्त कार्रवाई में दसई चौकी के प्रधान आरक्षक मेहरबान सिंह गुर्जर व भारत बामनिया, आरक्षक: अमित पाठक, अरविन्द चौहान, लालसिंह भाभर, और महेश सीरवी की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!