केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की सौगात: सरदारपुर विधानसभा की 8 ग्राम पंचायतों को मिले पानी के टैंकर, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

राजगढ़। क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर ने सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। सांसद निधि के तहत क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों को पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पानी के टैंकर वितरित किए गए। राजगढ़ स्थित मार्केटिंग सोसायटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों व प्रतिनिधियों को इन टैंकरों को वितरित किया गया।

भाजपा नेता नवीन बानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदारपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले सुदूर ग्रामीण अंचलों में ग्रीष्मकाल सहित आम दिनों में भी पेयजल की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की पहल पर ग्राम पंचायत फुलगावड़ी, ग्राम पंचायत भिलखेड़ी, ग्राम पंचायत गुमानपुरा, ग्राम पंचायत कंजरोटा, ग्राम पंचायत बिमरोड, ग्राम पंचायत दत्तीगांव, ग्राम पंचायत सुल्तानपुरा व ग्राम पंचायत केसरपुरातेली को पानी के टैंकर मिले हैं।

भाजपा नेता बानिया ने कहा कि टैंकर उपलब्ध होने से अब इन ग्राम पंचायतों में नियमित पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ शादी-ब्याह, सामाजिक उत्सवों, धार्मिक मेलों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान ग्रामीणों को पानी के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। टैंकर मिलने पर संबंधित पंचायतों के सरपंचों, ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

टैंकर वितरण के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, अखिलेश यादव व गिरधारी चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, पार्षद पंकज बारोड, मंडल महामंत्री कमलेश निनामा, गोविंद मोरी, महेश राठौड़, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कमलसिंह मावी, कंजरोटा सरपंच हेमराज हटिला, गुमानपुरा सरपंच प्रतिनिधि पूनमचंद वास्केल, दत्तीगांव से प्रकाश वसुनिया, जगन सोलंकी, भांगड़ा मावी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणजन मौजूद थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!