दसई – राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

दसई। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी और निर्दोष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार रात ग्राम दसई के आजाद चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतंत्र में जनता और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र पाटीदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्रीलाल दूंगा जी, शांतिलाल पाटीदार, पवन पाटीदार, ईश्वर पाटीदार, विजय पाटीदार, मंगेश पाटीदार, भरत पाटीदार, कृष्ण पाटीदार, हितेश पाटीदार और रवि पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!