दसाई में प्रजा का हाल जानने निकले भगवान राम रामेश्वर महादेव : भक्तों का उमड़ा सैलाब, भूतों की टोली बनी आकर्षण का केंद्र

दसाई। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को नगर में अतिप्राचीन और क्षेत्र का प्रसिद्व राम रामेश्वर मन्दिर से उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भगवान शिव का भव्य डोला निकाला गया। प्रातःभगवान शिव का प्रसिद्व पण्डितो द्वारा महाभिषेक किया गया और अभिषेक के तुरन्त बाद मन्दिर परिसर से भगवान शिव पालकी में विराजमान होकर नगर की जनता का हाल जानने के लिए निकले।

‎भगवान शिव के आगमन को लेकर नगर के मुख्य मार्गो को सुन्दर सजाया गया वही श्रद्वालुओ ने अपने आगंन में सुन्दर रांगोली बनाकर डोले का स्वागत किया। इस मनोरम दृष्य को निहारने के लिये दसाई सहित आसपास के हजारो शिवभक्त ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिससे पूरा माहौल शिवमय बन गया।
‎डोले के सबसे आगे केसरिया ध्वज चल रहे थे तो भूतो की टोली ने सब का मनमोह लिया। तोप से फुल बरसाकर लोगो का अभिवादन किया जा रहा था। बैडबाजो और डीजे के मधूर गीतो से भक्तजन नृत्य करते चल रहे थे । डोले में सुगंधती धूप से चारो ओर महक आ रही थी।

‎भगवान शिव का डोला जहां से भी गुजरा हर किसी ने पलक पावडे बिछाकर श्रद्वालुओ ने पूजा-अर्चना की जिससे सुबह निकला डोला नगर भ्रमणा कर शाम करीबन 5 बजे राम रामेश्वर मन्दिर पहुॅचा जहाॅ महाआरती के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

‎राम रामेश्वर समिति के तत्वावधान में कई वर्षो से डोले का आयोजन किया जा रहा है वही प्रतिवर्ष कुछ न कुछ नया कार्य किया जा रहा है जिससे डोले के इस आयोजन में चार चांद लग रहे है साथ ही प्रतिवर्ष भक्तो की संख्या भी बढती जा रही।

‎भगवान शिव के डोले का नगर में कई मंचो द्वारा स्वागत किया गया। डोले में फरियाली खिचडी, केले, केसर का दुध, चाय सहित कई प्रकार के स्टाल लगाये जिसका लुत्फ शिव भक्तो ने लिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!