देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड : भाजपा नेता राजेश बैरागी के साथ देवकृष्ण के परिजनों ने प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय से मुलाकात की, लगाई न्याय की गुहार, बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी रखी

सरदारपुर। ग्राम गोंदीखेड़ा में सनसनीखेज देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड के मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।
हत्याकांड के मामले को लेकर मृतक देवकृष्ण के परिजन व समाजजन भाजपा नेता राजेश बैरागी के साथ इंदौर के नंदा नगर स्थित जिले के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर पहुंचे। यहां मृतक की विधवा मां लक्ष्मीबाई व बहन ज्योति ने मंत्री विजयवर्गीय को हत्याकांड से अवगत करवाते हुए एक आवेदन सौपा।

आवेदन में पीड़ित परिवार ने शासन से आरोपियों के अवैध निर्माणों पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाने और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाने की मांग की। इस दौरान समाजजनों ने मंत्री विजयवर्गीय के समक्ष मृतक देवकृष्ण के निर्धन परिवार के लिए आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई तथा मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र सिंह भाटी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की।

भाजपा नेता राजेश बैरागी ने बताया कि प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीड़ित परिवार की बातों को संवेदनशीलता से सुना और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग करें ताकि जांच में कोई ढिलाई न हो तथा समाजजनों और परिजनों को आश्वस्त किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मृतक की वृद्ध माता को न्याय दिलाने के साथ-साथ परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मंत्री विजयवर्गीय से मुलाकात के दौरान मोहन पुरोहित, मनोज पुरोहित, रामलाल सहित धार व झाबुआ जिले के समाजजन मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

Read More »
error: Content is protected !!