बामनिया में जाम का जंजाल : हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सड़क पर हालात बेहाल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, अतिक्रमण–बेतरतीब पार्किंग से रोज फंस रहा यातायात

विशेष संवाददाता सुमित राठौड़ @ बामनिया। कस्बे का मुख्य बाजार इन दिनों यातायात अव्यवस्था की बड़ी तस्वीर पेश कर रहा है। करीब 800 मीटर लंबे स्टेट हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण, दुकानों के सामने रखा सामान और बेतरतीब पार्किंग को समस्या की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।

हाईकोर्ट के निर्देश का हवाला, फिर भी सड़क पर वही कहानी –
मामले को लेकर समाजसेवी लवेश मुआ ने एसडीएम पेटलावद को ज्ञापन सौंपकर यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में हाईकोर्ट के पूर्व आदेश का हवाला देते हुए सड़क की स्थिति और यातायात व्यवस्था पर कार्रवाई की मांग की गई है।

जाम में फंस रहा बाजार, परेशान हो रहे लोग –

मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आम राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों की भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि यातायात की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। अगर सड़क पर अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या लगातार बनी हुई है, तो नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से समस्या और गंभीर होने की बात ज्ञापन में उठाई गई है। साथ ही सड़क और सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण का संयुक्त निरीक्षण, यातायात में बाधा डालने वाले अतिक्रमण हटाए जाने, सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग पर कार्रवाई करने तथा मुख्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात किए जाने की मांग की हैं।
फिलहाल प्रशासन कि और से होने वाली कार्रवाई का इंतजार हैं, जिससे जाम से राहत मिल सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!