राजगढ़ में धूमधाम से मना महेश नवमी पर्व: भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली, छप्पन भोग और सहभोज के साथ नवीन कार्यकारिणी का हुआ स्वागत

राजगढ़। माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस ‘महेश नवमी पर्व’ मंगलवार को नगर में पारंपरिक श्रद्धा, अपार उत्साह और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों, सेवा कार्यों और सामूहिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा, जिससे संपूर्ण समाजजन में भारी उत्साह देखा गया।

मंदिर शिखर पर फहराई ध्वजा –
महेश नवमी के पावन अवसर पर सुबह की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। स्थानीय चारभुजाजी मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भव्य अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात माहेश्वरी समाज राजगढ़ द्वारा भगवान भोलेनाथ एवं चारभुजानाथ मंदिर के शिखर पर पूर्ण श्रद्धाभाव से नवीन ध्वजा चढ़ाई गई।

वरिष्ठों व प्रतिभाओं का सम्मान –
दिनभर चले कार्यक्रमों की श्रृंखला में दोपहर को माहेश्वरी महिला मंडल, राजगढ़ के तत्वावधान में विभिन्न मनोरंजक गेम्स और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया गया और शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
वही शाम को भगवान महेश को आकर्षक रथ में विराजित कर नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में भजनों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। मंदिर वापसी के बाद भगवान महेश एवं चारभुजानाथ की महाआरती की गई और प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात संपूर्ण माहेश्वरी समाज का सामूहिक सहभोज (गोट) संपन्न हुआ।

अतिथियों की उपस्थिति और नवीन कार्यकारिणी का स्वागत –
संपूर्ण कार्यक्रम वरिष्ठ अतिथियों के गरिमामय आतिथ्य और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनमें मुख्य रूप से श्रीराम तोतला बेटमापश्चिमांचल संगठन मंत्री व धार जिला महेश नवमी कार्यक्रम प्रभारी, श्याम भांगडिया सागौर, गिरधर शारडा बेटमा, इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, घनश्याम जाजू घाटाबिल्लोद प्रदेश प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पधारे अतिथियों द्वारा राजगढ़ माहेश्वरी समाज और माहेश्वरी युवा संगठन की नवीन कार्यकारिणी का आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें सामाजिक विकास के संकल्प के साथ बधाई दी गई। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सचिव महेश पलोड और संगठन मंत्री गोविंद पलोड ने समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष मुकेश बजाज व माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मधुर पलोड़ ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!