राजगढ़ में संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में न्यू टैलेंट स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा : जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनि, भाषण प्रतियोगिता में ध्वजा सिंह रही प्रथम

राजगढ़। स्थानीय संकुल केंद्र पर आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में न्यू टैलेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में नगर व आसपास के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा ध्वजा सिंह तोमर ने अपने प्रभावी वक्तव्य से सबका ध्यान आकर्षित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी कक्षा के नमन गहलोत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की छात्रा अदिति पटेल ने अपनी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सफल हुए ये तीनों विद्यार्थी आगामी दिनों में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!