राजगढ़ – हिन्दू उत्सव समिति ने एसडीओपी परिहार व थाना प्रभारी पाटीदार का अभिनंदन किया

राजगढ़। नगर की हिन्दू उत्सव समिति द्वारा सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार व राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार का अभिनंदन किया गया।।

हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि भगवान श्री राम जन्मोत्सव, भगवान श्री महावीर जन्मोत्सव एवम भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व से हिन्दू उत्सव समिति द्वारा नगर के समाजसेवियों सहित क्षेत्र के लिए उकृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्र के सम्मानीयजन का अभिनंदन किया जा रहा है।


इसी के तहत क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने व सद्भभावना लिए श्रेष्ठ कार्य करने पर सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहारज व राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति के दिलीप फरबदा, महेंद्र राजपूत, घनश्याम सिंगार, मनोज जैन सहित अन्य उपस्थित रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!