राजोद में ABVP की नवीन कार्यकारिणी घोषित : दीपक अध्यक्ष व नमन मंत्री मनोनित, प्रांत छात्रा प्रमुख रागिनी ने कहा- युवाओं में निहित है राष्ट्र की शक्ति

सरदारपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रांत छात्रा प्रमुख रागिनी यादव ने कहा कि सेवा, समर्पण, संघर्ष, अनुशासन व संस्कारित आंदोलन के 78वर्ष पूर्ण हो गए। एक राष्ट्र की शक्ति उस राष्ट्र के युवाओं में निहित है । युवाओं की मेहनत, रचनात्मकता ओर संकल्प से हम मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते है। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है , जो राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहा है।

संगोष्ठी के पश्चात अभाविप की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष दीपक अलोलिया व नगर मंत्री नमन कॉवलिया को मनोनीत किया गया। वही नगर उपाध्यक्ष अक्षरा सालवी, ऋषभ मेहता, प्राची पंवार आशुतोष सरा, नगर सह मंत्री रोनक मदारिया, प्रवीण तिवारी , लखन अटोलिया, हिमांशु सोलंकी, विद्यालय प्रमुख युग सेन, सह प्रमुख पवन ठन्ना, नगर एस एफ डी प्रमुख लक्ष्य अग्रवाल, सह प्रमुख सुजल जायसवाल, नगर एस एफ एस प्रमुख राघव सलित्रा, सह प्रमुख अंकित धाकड़, नगर कलामंच प्रमुख काजल राठौड़, सह प्रमुख राधिका धाकड़, नगर खेलो भारत प्रमुख यश जाट, सह प्रमुख हरिओम पिपलिया, सोशल मीडिया प्रमुख, विनय कावलिया को मनोनीत किया गया। साथ ही अमन सेन, प्रदीप मदारिया, आदर्श मेहता व कमलेश सेकवाडिया नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!