राजोद में कचनारिया मार्ग पर बड़ा हादसा : खदान के गड्ढे में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, दो साथी घायल, जांच में जुटी पुलिस

सरदारपुर। राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचनारिया मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां क्रेशर खदान के लिए खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने उतरे एक छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। दोनों घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गहरे पानी में समाया छात्र –
जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद में अध्ययनरत छात्र आयुष (17 वर्ष) पिता मुकेश सूर्यवंशी, निवासी निपावली, अपने दो सहपाठियों पुष्पेंद्र पिता राजेंद्र सिंह (17वर्ष) और अमन पिता अमृतलाल (17 वर्ष) के साथ कचनारिया रोड स्थित गिट्टी खदान के पास गया था। गड्ढे में भरे पानी में नहाते समय आयुष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण –
छात्रों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों बालकों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक आयुष की सांसें थम चुकी थीं। दोनों घायल छात्रों को तत्काल राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार, मृतक छात्र शुक्रवार को स्कूल में अनुपस्थित था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजोद थाना प्रभारी रेवल सिंह बर्डे ने बताया कि पानी से भरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से एक बालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!