लोकतंत्र सेनानी डॉ. ओम सोनी का निधन: बरमंडल में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस बल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सरदारपुर। ग्राम बरमंडल के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी डॉ. ओम सोनी (हरि ओम) का निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।

डॉ. सोनी का जन्म वर्ष 1953 में अलीराजपुर जिले के खट्टाली गांव में हुआ था। देश में आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कड़ा संघर्ष किया और 19 महीने तक जेल में रहे। वर्ष 1982 में वे बरमंडल आए और यहीं के होकर रह गए। अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय थे।

उनके गृह निवास से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। प्रशासन की ओर से एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजोद थाना प्रभारी आर. एस. बर्डे ने भी दिवंगत सेनानी को नमन किया।

भाजपा की ओर से पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत पायल, रामेश्वर चौधरी और पूर्व मंडल मंत्री देवीलाल श्रीकार ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंतिम यात्रा स्थानीय मुक्तिधाम पहुंची, जहां पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से उनके पुत्र अमित सोनी को सम्मान निधि (श्रद्धा निधि) का चेक सौंपा गया। अंतिम संस्कार के बाद आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने डॉ. सोनी के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!