रिंगनोद में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मनाया नाग पंचमी का त्यौहार, मंगल गीत के साथ कि पूजा-अर्चना

रिंगनोद। रिंगनोद में सोमवार को महिलाओं ने नाग पंचमी का त्यौहार मनाया। सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी पर अग्रवाल समाज की महिलाओं ने विशेष पूजन किया, महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में लहरीया ओर चुनरी पहनकर सोलह श्रृंगार किया। सुबह 8 बजे मेन चौपाटी से महिलाएं पूजन थाली लिए व मंगल गीत गाती हुई पूजन स्थान पर पहुंची।

जहां महिलाओं ने बिल्व पत्र एवं हल्दी, कुमकुम, अक्षत से नाग बिल की पूजा अर्चना की। एवं एक दिन पूर्व बनाए भोजन का भोग भी लगाया। पूजन के बाद समाज की प्रेमलता गोयल, गुणवंती अग्रवाल, मीरा गोयल, मोहनबाई अग्रवाल ने कथा सुनाई। राधा गर्ग ओर गीता गोयल ने बताया की मान्यताओं के अनुसार सावन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को अग्रवाल समाज की महिलाएं विशेष पूजन ओर व्रत करती हैं।

इस दिन परिवार की सुख समृद्धि की कामना की जाती है, ओर एक दिन पूर्व बनाया भोजन प्रसाद के रूप में पूरा परिवार ग्रहण करता है। इस मौके पर अंजना गोयल, कविता अग्रवाल, अनिता मंगल, संगीता अग्रवाल आदि उपस्थित थी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!