सरदारपुर – कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने पर जताया विरोध, एक दिवसीय उपवास रखा, जमकर की नारेबाजी

सरदारपुर। मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के निर्देश पर बुधवार को सरदारपुर में अम्बेडकर चोराहे पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा हाथो पर काली पट्टी बांधकर एवं लोकतंत्र की हत्या बंद करो, निर्वाचन आयोग हाय-हाय के नारे लगाकर विरोध जताया। इस दौरान सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, अमझेरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूसिंह बडगोता, दसई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र पाटीदार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, राजगढ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, सरदारपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार, शिवांग ग्रेवाल, मुकेश तुफान, जनपद सदस्य मदन वसुनिया, सरपंच बहादुरसिंह गणावा, सुरेश डोडियार, केकडिया डामोर, बलवंत सौलंकी, दीपक पटेल, मंगेश पाटीदार, परवेज लोदी, बंटी बना, दौलत परमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!