इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस: 8 घायल, उज्जैन से मोरबी जा रही थी बस, हादसे के वक्त सवार थे करीब 45 यात्री, डायल-112 की टीम ने घायलों को सरदारपुर अस्पताल पहुंचाया

सरदारपुर। अमझेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरू चौकी के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उज्जैन से गुजरात के मोरबी जा रही इस बस में हादसे के समय करीब 45 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 8 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनका सरदारपुर के शासकीय अस्पताल में उपचार जारी है। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डायल-112 की टीम ने संभाला मोर्चा –
हादसे की सूचना मिलते ही अमझेरा थाने की डायल-112 (एफआरवी-13 और एफआरवी-11) की दो टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। एफआरवी-13 में तैनात आरक्षक रामनरेश यादव और पायलट नरेंद्र सिंह पटेल सहित एफआरवी-11 के स्टाफ ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर शासकीय अस्पताल सरदारपुर पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में ये यात्री हुए घायल–
दुर्घटना में घायल हुए सभी 8 यात्रियों की पहचान कर ली गई है। हादसे में कमल पिता शुर्भान (25), रोहित पिता विष्णु प्रसाद (30), नामदेव पिता ढूंढे, बद्री पिता भगवान सिंह, शरद पिता ललितप्रसाद, संजय पिता बनेसिंह, शिवकरण पिता हुकुम सिंह, फारूक मंडलिया घायल हुए है। सभी घायलों की स्थिति सुरक्षित बताई गई हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के 20 दिन बाद भी किसानों के खेतों में नही पहुंचा पानी: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, सरदारपुर के सभी 66 गांवों में नर्मदा जल पहुंचाने और पाइपलाइन लीकेज सुधारने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

Read More »
error: Content is protected !!