दसाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा : हर घर तिरंगा लहराने का दिया संदेश, सभा का भी हुआ आयोजन

दसाई। स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा हरदेवलाला चौक से निकाली गई। जिसने माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शहीद चन्द्रशेखर आजाद चौक पहुंची, यहां सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में कन्याशाला की बालिकाओ द्वारा शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा में आओ मिलकर वचन निभाए हर घर तिरंगा लहराए का संदेश दिया गया।

इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ जनप्रतिनिधि, राजस्व अधिकारी, पुलिस विभाग, स्कूल का स्टाफ व पत्रकारो सहित बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लेकर देशभक्ति में सराबोर हुए। इस अवसर पर प्रकाश पाटीदार, मुकेश केवलजीवाला, दिनेश पटेल, मुकेश पटेल, नारायण मुकाति, राकेश नाहर, सुनिल पाटीदार सुभाष मण्डलेचा, बगदीराम फुलकर, दिलीप सोनी, गोविन्द पाटीदार, कैलाश पाटीदार, कन्हैयालाल पाटीदार राजेश भूत, मोतिलाला पाटीदार, हरिराम मारु, नरेन्द्र पंवार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!