राजगढ़ – अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी, कार से झाबुआ जिले में परिवहन हो रही अवैध शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़। क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वालो के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस बार पुलिस टीम में मोहनखेड़ा ओवरब्रिज के सर्विस रोड़ पर कार से अवैध शराब परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर तथा एएसपी पारुल बेलापुर व एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस टीम को कार से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। जिस पर टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए मोहनखेड़ा ओवरब्रिज के सर्विस रोड़ पर कार क्रमांक एमपी 09 सीपी 1118 को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में अवैध शराब भरी हुई पाई गई।

पुलिस टीम ने कार चालक धर्मेंद्र पिता लुमसिंह सोलंकी उम्र 27 साल निवासी ग्राम वन थाना राणापुर जिला झाबुआ को गिरफ्तार कर वाहन से 22 पेटी तथा 60 नग खुले हुए टीन के डिब्बे अवैध अंग्रेजी शराब कीमत करीब 80 हजार 556 रुपये व एक मोबाइल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

उक्त कार्रवाई में राजगढ़ थाने के सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सांकला, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा व गोपाल परमार, आरक्षक अमित, दिलीप व नरेश का योगदान रहा हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!