इलाज के नाम पर छात्रा से दुष्कर्म : गर्भवती हुई छात्रा ने नवजात को दिया जन्‍म, इलाज के नाम पर तांत्रिक ने डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया, सरदारपुर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

सरदारपुर। सरदारपुर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा चौकी में एक 18 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और उसके बाद नवजात बच्ची को मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि तांत्रिक बाबा नानूराम कटारा ने इलाज के बहाने छात्रा के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो बच्ची पैदा होने के बाद उसे मारने की फिराक में था।

इलाज के नाम पर शोषण –
पीड़िता रिंगनोद की सरकारी स्कूल से कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसकी माता-पिता खेती-मजदूरी करते हैं और करीब डेढ़ साल पहले गुजरात के मोरबी में काम करने चले गए थे, साथ में छोटी बहन और छोटे भाई को भी ले गए। पीड़िता और उसका एक अन्‍य भाई दादी के साथ गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। करीब डेढ़ साल पहले पीड़िता की तबीयत खराब हुई, हाथ-पैर दर्द और माहवारी की समस्या थी। मां ने बताया कि गांव के बाबा नानूराम कटारा पिता वांगरिया कटारा झाड़-फूंक कर इलाज करते हैं, इसलिए उसे वहां ले गईं। बाबा ने रोज आने को कहा और इलाज शुरू हुआ।

सितंबर 2025 में मां-पिता गुजरात चले गए, तब से बाबा पीड़िता को अकेले बुलाने लगा। आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई, लेकिन बाबा ने पेट बढ़ने पर भी भूत-बाधा कहकर झूठ बोलता रहा।

घर पर ही डिलीवरी ने खोला राज –
8 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता को पेट दर्द हुआ, दादी के घर पर ही उसकी डिलीवरी हो गई और एक बेटी पैदा हुई। बच्ची को चेहरे, शरीर और हाथ-पैरों में चोटें आईं। शुरुआत में पीड़िता और दादी ने बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया, लेकिन बच्ची के रोने से आस-पड़ोस को पता चल गया। परिजनों ने पूछताछ की, तब सच्चाई सामने आई। पीड़िता ने मां को फोन पर बताया, जो 11 अगस्त को घर पहुंचीं। 12 अगस्त को एक पर‍िजन ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को इलाज के लिए सरदारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाबा बच्ची को मारने ले जा रहा था तांत्रिक –
टर्निंग प्वाइंट तब आया जब 12 अगस्त को मामला परिवार तक पहुंचा। आरोप है कि तांत्रिक बाबा नानूराम कटारा नवजात बच्ची को मारने के लिए ले जा रहा था, रास्ते में किसी ग्रामीण ने देख लिया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया, तब तक आरोपी बाबा फरार हो गया था। पीड़िता, उसकी मां और रिश्तेदारों ने सरदारपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाबा की तलाश जारी है।

सरदारपुर टीआई अनिल कुमार जाधव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – हरिराम गेहलोत हत्याकांड पर 2 घंटे प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार को सुरक्षा की मांग, विधायक ग्रेवाल ने कहा- कहते है कानून के हाथ लंबे फिर पुलिस के हाथ आरोपियों तक क्यों नही पहुंच रहें

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!