राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 2 बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

राजगढ़। थाना राजगढ़ पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए चोरी की 2 बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि धार एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन एवं एएसपी पारुल बेलापुरकर तथा एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु निरंतर निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में चौकी तिरला प्रभारी सउनि सैयद अहमद द्वारा पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पंकज पिता दिलीप खराड़ी उम्र 19 वर्ष निवासी अंबा, पीथमपुर जिला झाबुआ को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चौकी तिरला थाना राजगढ़ क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी पंकज द्वारा तिरला क्षेत्र से हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा कस्बा राजगढ़ से बजाज कंपनी की प्लैटिना मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी तिरला सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, प्रधान आरक्षक गोपाल परमार, आरक्षक राकेश सिंगार, राकेश बघेल व दिलीप डुडवे भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!