राजगढ़। इंडियन विमेन क्लब समाजसेवी ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का गठन क्लब की सरंक्षक अध्यक्ष अलका जैन द्वारा किया गया। नवीन कार्यकारिणी में रागिनी सिंह तोमर को अध्यक्ष एवं हबीबा बोहरा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वही रचना कवाड़िया को सचिव, प्रीति जैन को सह-सचिव, सीमा जाट एवं लीना मूणत को कार्यक्रम प्रभारी तथ जूली जैन एवं मनीषा डुंगरवाल को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। वहीं विजया बाफना एवं टीना जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने क्लब के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब की ओर से सपना सराफ, एकता जैन, मोनिका मामा, संगीता पाठक, रितिका जैन, दिव्या जैन, शुभी जैन, रंजना जायसवाल एवं नीता मूणत उपस्थित रहे।


















