राजगढ़ में चारभुजा युवा मंच की कार्यकारिणी का विस्तार: सुजीत ठाकुर महासचिव और दीपक व भरत बने सचिव, जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन की तैयारी

राजगढ़। श्री चारभुजा युवा मंच की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मंच संरक्षक मांगीलाल राठौड़, कैलाश माहेश्वरी, दारासिंह चौहान एवं गणेश शर्मा की अनुशंसा एवं अध्यक्ष कृष्णा बारोड़ की सहमति से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकारिणी में एक महासचिव, दो सचिव, पांच उपाध्यक्ष, दो कोषाध्यक्ष, चार संगठन मंत्री, पांच प्रचार मंत्री एवं एक मीडिया प्रभारी का मनोनयन किया गया।

मंच अध्यक्ष बारोड़ ने बताया कि महासचिव सुजीत ठाकुर, सचिव दीपक पटेल एवं भरत मोरी, उपाध्यक्ष नारायण वैष्णव, शंभूलाल परवार, गोलू शर्मा, धर्मेंद्र कमेड़िया एवं रवि पंवार, कोषाध्यक्ष महेश राठौर एवं राकेश सोलंकी, संगठन मंत्री राजेंद्र पड़ियार, मनीष मकवाना, मनोज माली एवं राहुल व्यास को बनाया गया है।

इसी प्रकार प्रचार मंत्री के रूप में श्याम लछेटा, लखन कहार, नयन बलसारा, अजय भावसार एवं कृष्णा कौशल को जिम्मेदारी सौंपी गई। महासचिव ठाकुर ने बताया कि आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्री चारभुजा मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई हैं। बैठक में मंच के वरिष्ठ नवीन बानिया, मनोज माहेश्वरी, गोपाल माहेश्वरी, पवन जोशी, दुर्गाप्रसाद सोलंकी, घनश्याम मकवाना, नाना परवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!