राजगढ़। नगर के नया बस स्टैंड पर राजेश्वरी उत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत प्रतिदिन मां दुर्गा कि भव्य आरती की जा रही है। मंगलवार शाम सरदारपुर एसडीएम अजमेर सिंह गोड़ तथा एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार आरती में शामिल हुए। बस स्टैंड पर आयोजित नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती व गरबा में शामिल हो रहे है।


















