राजगढ़ – 70 हजार की लूट का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और बरामद, दो आरोपी फरार

राजगढ़। पुलिस ने 70 हजार रुपए की लूट के मामले में सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और फरियादी के दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 28 मई को राजवीर मालवी के साथ लूट की वारदात हुई थी। आरोपियों ने उससे 70 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और दस्तावेज छीन लिए थे। घटना के बाद थाना राजगढ़ में प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने कालीदेवी निवासी मुकेश और बबलू उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन, फरियादी का आधार कार्ड, स्मार्ट कार्ड तथा 16 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश के खिलाफ पूर्व से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे उन प्रकरणों में भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जालम सिंह और नेहरू नामक आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर और सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक कीर्तन नायक व निहाल सिह दंडोतिया, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, सुनील राजपूत, रईस पठान, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, आरक्षक दिलीप, अंकित, अमर, सुभाष व अमित की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!