रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

रिंगनोद। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव एवं गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को मंगलम गार्डन में व्याख्यान माला का आयोजन हुआ। हिंदू उत्सव समिति रिंगनोद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘संत रविदास जी : समरसता से राष्ट्रचेतना तक’ रखा गया था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय समरसता सह-संयोजक रवींद्र किरकोले मुंबई रहे। मंच पर विशेष अतिथी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक बाबूलाल हामड़ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मंटू सेठजी पाटीदार बडोदिया रहे।

जातिवाद राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी बाधा –
मुख्य वक्ता रवींद्र किरकोले ने संत रविदास जी महाराज के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज में झेली गई जातिगत विसंगतियों को अपनी वाणी, प्रेम, स्नेह और भक्ति में परिवर्तित कर दिया। इसी कारण आज भी उनकी वाणी प्रासंगिक और पूजनीय है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा उन्हीं पर होती है जिनका जीवन पवित्र होता है, और संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन इसी पवित्रता और सामाजिक समरसता का जीवंत स्वरूप है।

मुगल काल का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि संत रविदास जी पर धर्म परिवर्तन के लिए भारी दबाव बनाया गया, लेकिन वे अडिग रहे और सनातन धर्म की रक्षा की। श्री किरकोले ने जोर देकर कहा कि जातिवाद राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी बाधा है। यदि समाज इसे समाप्त कर दे, तो विश्व की कोई भी शक्ति भारत की प्रगति को नहीं रोक सकती। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की समान भागीदारी को भी आवश्यक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सतपुड़ा ने किया एवं अंत में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मदन चोयल ने सभी अतिथियों व उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

भव्य प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
व्याख्यान माला के पश्चात हिंदू उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव के तहत रिंगनोद के राजा श्रीगणेश के पाण्डाल में संत शिरोमणी पर भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य वक्ता रवींद्र किरकोले एवं संघ के जिला संघचालक बाबूलाल हामड़ फीता काटकर किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!