शहीद टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देने पैतृक गांव बरमंडल पहुंचे जनप्रतिनिधि : परिजनों को बंधाया ढांढस, कल आएंगे पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष

सरदारपुर। देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले खातेगांव थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने बुधवार को उनके पैतृक गांव बरमंडल में जनप्रतिधियों और राजनेताओं का तांता लगा रहा। विभिन्न दलों के नेताओं और पुलिस अधिकारियों ने शहीद टीआई के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख जनप्रतिनिधि –
शहीद के निवास पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती, बड़नगर के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोरा, धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, सरदारपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान और कांग्रेस नेता सतपालसिंह बरनाला सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंचे। सभी ने शहीद टीआई की बहादुरी को नमन करते हुए इस कठिन घड़ी में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

गुरुवार को पहुंचेंगे पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष –
शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिजनों से भेंट करने गुरुवार को कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बरमंडल पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार शहीद के पैतृक गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे और अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर में नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न : विधायक ग्रेवाल ने कहा – परियोजना के शेष 52 गांवों को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान करें, नदियों, तालाबों, जलाशयों में नर्मदा जल छोडने के दिए निर्देश

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!