सरदारपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

सरदारपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा मंगलवार को सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम पर नायब तहसीलदार प्रशस्तिसिंह जमरा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया में आम जनता का विश्वास बनाए रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है।

ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों पर निष्पक्षता से विचार किए जाने तथा निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। ज्ञापन का वाचन नगर परिषद् उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान ने किया, इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, पार्षद संजय जायसवाल, राजगढ शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, विरसन भगत, दिनेश चोधरी पिपरनी, केकडिया डामोर, शिवांग ग्रेवाल, मुकेश तुफान, समन्दरसिंह बामनिया, अरविन्द जाट, लक्ष्मण काग, सुरेश डोडियार, बलदेव मकवाना, मदन वसुनिया, अकरम भूरिया, करण डामोर, महेश डामोर, लखन परमार, दिलीप भूरिया, राजेश गुण्डिया, शैतान मेडा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!