सरदारपुर सिविल अस्पताल में CBMO से मारपीट का मामला : स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, स्टाफ कर्मचारी एवं अंचलों में कार्यरत कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन

सरदारपुर। बुधवार को सिविल अस्पताल में सीबीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा के साथ बुधवार को मारपीट एवं अभद्र व्यवहार होने से स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, स्टाफ कर्मचारी एवं अंचलों में कार्यरत कर्मचारियों ने गुरुवार को सरदारपुर नगर में रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम सलोनी अग्रवाल व तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौंप कर दोषियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही एवं सुरक्षा की मांग की।

ज्ञापन में बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं मैदानी अमला बुधवार को हुई घटना में स्वास्थ्य विभाग प्रमुख डॉ. शीला मुजाल्दा सीबीएमओ सिविल अस्पताल सरदारपुर के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं अभ्रद व्यवहार की गम्भीर घटना की निंदा करते हुए ध्यान आकर्षित करना चाहते है। उक्त घटना से न केवल संस्था प्रमुख की गरिमा को ठेस पहुँची है, बल्की समस्त कर्मचारियो मे भय, असुरक्षा एवं आकोश का वातावरण निर्मित हुआ है। शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाना तथा शासकीय अधिकारी के साथ इस प्रकार का दुव्यवहार कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था के विरूद्ध है।

ज्ञापन में माध्यम से समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण, मैदानी अमले द्वारा निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करवाई जाने व दोषी व्यक्तियो के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की। साथ ही ऐसी घटनाओ की पुनरावृत्ती रोकने हेतू आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए व शासकीय सेवको के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग भी रखी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

Read More »
error: Content is protected !!